एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान


एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान

चर्चा में क्यों 

  • एराविकुलम नेशनल पार्क (ईएनपी) के अंदर एक फर्नारियम स्थापित किया गया है।
  • यह पहली बार है जब हिल स्टेशन में इस तरह का फर्न संग्रह स्थापित किया गया है।

क्या है फर्नारियम

  • फर्न पार्क ऑर्किडारियम के पास स्थित है और इसे  20 अप्रैल से जनता के लिए खोला जायेगा ।
  • एराविकुलम नेशनल पार्क में कई तरह के जानवर और वनस्पतियां पायी जाती हैं।
  • फर्नारियम पार्क का शुभारम्भ जैव विविधता के बारे में हमारी जानकारी को बढ़ाने की ओर एक सराहनीय कदम है  ।
  • फर्न एपीफिटिक परिवार से आते हैं और बिना मिट्टी वाले वातावरण में प्राकृतिक रूप से उगते हैं।
  • ये पौधे पेड़ों से पानी और पोषक तत्वों को अवशोषित कर उन्हें अपने भोजन के रूप में लेते हैं ।
  • पार्क के अंदर पेड़ों पर बड़ी संख्या में फर्न उगते हैं।

एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान (ENP) क्या है?

  • यह पार्क केरल राज्य में स्थित है। यह केरल का पहला राष्ट्रीय उद्यान है।
  • इसे 1978 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था।
  • यह दक्षिणी पश्चिमी घाट की कन्नन देवन पहाड़ियों में स्थित है।
  • दक्षिण भारत की सबसे ऊँची चोटी- अनामुडी (2695 मीटर) इसी उद्यान में स्थित है।
  • बारह साल में एक बार खिलने वाले फूल “नीलकुरिंजी” भी इसी क्षेत्र में पाया जाता है।
  • यह पार्क नीलगिरी तहर का एक प्राकृतिक आवास है।
  • इसके अलावा भी यहां अलग अलग तरह के जानवर और पक्षी पाए जाते हैं जैसे मकाउ तेंदुआ इत्यादि।
  • पार्क अपने घने जंगल, घुमटती घास के मैदान और झरनों के जलप्रपातों के लिए भी जाना जाता है।
Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *