यूपीएससी 2023 का अंतिम परिणाम (UPSC 2023 Final Result )


यूपीएससी 2023 का अंतिम परिणाम  (UPSC 2023 Final Result )

upsc logo

सिविल सेवा परीक्षा 2023 के लिए तीन चरणों में इंटरव्यू संपन्न हो चुके हैं। इंटरव्यू प्रॉसेस पूर्ण होने के बाद अब यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की ओर से जल्द ही इसका रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में ऑनलाइन जारी किया जायेगा जिसमें चयनित उम्मीदवारों के नाम एवं अन्य डिटेल दर्ज होंगी। इस भर्ती के माध्यम कुल 1255 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा परीक्षा 2023 के लिए इंटरव्यू का आयोजन तीन चरणों में करवाया गया था। इंटरव्यू प्रॉसेस संपन्न होने के बाद अब इन उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो जल्द ही खत्म हो सकता है। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया जाएगा। फाइनल रिजल्ट रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में घोषित किया जायेगा जिसमें चयनित उम्मीदवारों के नाम एवं अन्य डिटेल दर्ज होंगी।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 के लिए साक्षात्कार तीन चरणों में आयोजित किये गए थे। पहले चरण के लिए इंटरव्यू 2 जनवरी से 16 फरवरी, दूसरे चरण के लिए 19 फरवरी से 15 मार्च और तीसरे चरण के लिए 18 मार्च से 9 अप्रैल तक आयोजित किये गए थे।

इन स्टेप्स से प्राप्त कर सकेंगे रिजल्ट

  • यूपीएससी सीएसई फाइनल रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • इसके बाद आपको वेबसाइट के होम पेज पर फाइनल रिजल्ट से संबंधित पीडीएफ लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर लें।
  • अब आप इसमें अपनी डिटेल चेक कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी ध्यान रखें कि जिन उम्मीदवारों का नाम इस लिस्ट में दर्ज होगा केवल वे ही रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए पात्र होंगे।

1255 रिक्त पदों पर होनी हैं नियुक्तियां

इस भर्ती के माध्यम से कुल 1255 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से भारतीय प्रशासनिक सेवा आईएएस (सिविल सेवा) के लिए 1105 पदों और भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के लिए 150 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

चयनित उम्मीदवारों की सूची

परीक्षा के परिणाम जल्द

साभार(Courtesy): यूपीएससी(UPSC)

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *